जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,550 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया।
मुंबई, 11 दिसंबर विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 46,212.53 के ऊपरी स्तर को छुआ और खबर लिखे जाने तक 249.43 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 46,209.31 पर था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 73.20 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 13,551.50 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.62 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 45,959.88 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 13,478.30 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

