एजेंसी न्यूज

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,500 के पार

विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. हालांकि, बाद में सेंसेक्स तेजी बरकरार नहीं रख सका और 36.75 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,968.52 पर आ गया.

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,500 के पार
स्टॉक मार्किट/बीएससी (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 सितंबर : विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. हालांकि, बाद में सेंसेक्स तेजी बरकरार नहीं रख सका और 36.75 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,968.52 पर आ गया. इसी तरह निफ्टी 10.45 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17,551.55 पर था. सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में रही.

इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल भी नुकसान दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एमएंडएम, टाइटन और एचसीएल टेक हरे निशान में थे. पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 514.34 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 59,005.27 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 165.10 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 17,562 पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,400 के पार

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,041.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत बढ़कर 75.09 डॉलर प्रति बैरल पर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).