एजेंसी न्यूज

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,850 के पार

अमेरिकी शेयरों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एसबीआई एवं बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.76 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 59,876.64 पर कारोबार कर रहा था.

Sensex Update Today:  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,850 के पार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 6 अक्टूबर : अमेरिकी शेयरों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एसबीआई एवं बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.76 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 59,876.64 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 46.75 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,869.05 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में एमएंडएम के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर थे. इसके बाद एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड का स्थान रहा.

दूसरी ओर, टाइटन, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, मारुति और रिलायंस के शेयर नुकसान में रहे. पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.56 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,744.88 पर और निफ्टी 131.05 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 17,822.30 पर बंद हुआ था. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 1,915.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. यह भी पढ़ें : Sensex Update Today: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.80 लाख करोड़ रुपये घटा

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे. शंघाई का शेयर बाजार छुट्टियों की वजह से बंद था. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत फिसलकर 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).