एजेंसी न्यूज

Sensex Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला और आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त हुई.

Sensex Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक में पांच प्रतिशत का उछाल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 26 अप्रैल : सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक का उछाल देखने को मिला और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 641.35 अंक या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 48,519.80 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 178.90 अंक या 1.25 प्रतिशत उछलकर 14,520.25 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई.

बैंक ने शनिवार को अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की थी. इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस भी मुनाफे में थे. दूसरी ओर एचसीएल टेक, पावरग्रिड, सन फार्मा और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली. पिछले सत्र में सेंसेक्स 202.22 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 47,878.45 पर और निफ्टी 64.80 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,341.35 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Sensex Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,200 से नीचे फिसला

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,360.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).