एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक का उछाल, निफ्टी 11,300 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और टीसीएस, इंफोसिस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की बढ़त हुई।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक का उछाल, निफ्टी 11,300 के पार

मुंबई, 29 सितंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और टीसीएस, इंफोसिस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की बढ़त हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 211.15 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 38,192.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 62.90 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 11,290.45 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की बढ़त टीसीएस में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस में भी तेजी थी।

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।

यह भी पढ़े | Facebook आईडी का अगर भूल गए हैं पासवर्ड तो चिंता की कोई बात नहीं, ऐसे करें Password को रिसेट .

पिछले सत्र में सेंसेक्स 592.97 अंक या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 37,981.63 पर बंद हुआ था, जबकि कारोबार के अंत में एनएसई निफ्टी 177.30 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 11,227.55 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 26.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).