जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक ऊंचाई पर, निफ्टी 13,550 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

मुंबई, 14 दिसंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंकों से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान सूचकांक को आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला।

यह भी पढ़े | RTGS Facility Becomes 24X7: आरटीजीएस सेवाएं आज रात से 24 घंटे उपलब्ध होंगी, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने सर्वकालिक उच्च स्तर 46,373.34 को छुआ, और खबर लिखे जाने तक 235.41 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 46,334.42 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 69.70 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 13,583.55 पर था। इससे पहले सेंसेक्स ने 13,588.40 के उच्च स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | US Coronavirus Positive Cases Update: अमेरिका में एक दिन में 2.44 लाख लोग पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 1.60 करोड़ के पार.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 139.13 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 46,099.01 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 35.55 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 13,513.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

दूसरे एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल और टोक्यो में तेजी थी, जबकि हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 फीसदी बढ़कर 50.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\