जरुरी जानकारी | बाजार में छह दिनों से जारी गिरावट पर लगा विराम, चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स 835 अंक उछला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
मुंबई, 25 सितंबर शेयर बाजारों में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 835 अंक उछलकर 37,000 अंक से ऊपर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कुछ सुधार के बाद निवेशकों ने लिवाली को तरजीह दी।
यह भी पढ़े | How to Link PAN-Aadhaar: पैन-आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? इसके लिए फॉलों करें ये आसान टिप्स.
कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 28 पैसे की तेजी से भी बाजार धारणा को बल मिला।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान सकारात्मक दायरे में रहा। अंत में यह 835.06 अंक यानी 2.28 प्रतिशत मजबूत होकर 37,388.66 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | Aadhaar-PAN Details Mismatch: क्या आपके आधार और पैन में नाम और जन्म तारीख अलग-अलग है? ऐसे करवाएं सही.
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 244.70 अंक यानी 2.26 प्रतिशत उछलकर 11,050.25 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर लाभ में रहे। बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, टीसीएस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई 6.64 तक मजबूती में रहे।
साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,457.16 अंक यानी 3.83 प्रतिशत जबकि निफ्टी 454.70 अंक यानी 4.04 प्रतिशत नीचे आया।
अमेरिकी सांसदों के वित्तीय प्रोत्साहन पर काम करने और अगले सप्ताह इस पर मतदान की रिपोर्ट के बाद वैश्विक बाजारों में स्थिरता आयी।
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी शोध) संजीव जरबदे ने कहा, ‘‘अमेरिका में अगर प्रोत्साहन पैकेज दिया जाता है तो इससे बाजार को मदद मिलेगी। लेकिन बाजार यदि यहां से नीचे जाता है तो, निवेशकों को भविष्य में संपत्ति सृजित करने को लेकर अच्छी गुणवत्ता वाले शेयर लेने चाहिए।’’
वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में जापान में तोक्यो और दक्षिण कोरिया में सोल लाभ के साथ बंद हुए जबकि चीन में शंघाई और हांगकांग नुकसान के साथ बंद हुए।
शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
इस बीच, विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 73.61 पर पर बंद हुआ।
वही, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत मजबूत होकर 41.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

