जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में 748 अंक का उछाल, एचडीएफसी बैंक का शेयर चार प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स ने 748 अंक की ऊंची छलांग लगाई। विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

मुंबई, चार अगस्त वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स ने 748 अंक की ऊंची छलांग लगाई। विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 748.31 अंक या 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,687.91 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203.65 अंक या 1.87 प्रतिशत के लाभ से 11,095.25 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक करीब सात प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब चार प्रतिशत की बढ़त में रहा। रिजर्व बैंक ने शशिधर जगदीशन को तीन साल के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

मारुति, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे।

कारोबारियों ने कहा कि बड़ी कंपनियों के शेयरों में गतिविधियों से बाजार में बढ़त रही। इसके अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा को बल मिला।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,818.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.61 प्रतिशत के नुकसान से 43.44 डॉलर प्रति बैरल पर था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी