एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 690 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में मजबूती और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 690 अंक से अधिक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 690 अंक चढ़ा

मुंबई, 30 मई एशियाई बाजारों में मजबूती और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 690 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 693.56 अंक चढ़कर 55,578.22 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 213.75 अंक बढ़कर 16,566.20 अंक पर था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लॉर्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टीसीएस और एचडीएफसी बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, केवल डॉ. रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग लाभ में कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 1,943.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).