जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 548 अंक उछला, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 548 अंक उछलकर 37,000 अंक के स्तर को लांघकर 37,020.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआई बैंक और एचयूल में अच्छी तेजी के साथ बाजार में यह उछाल दर्ज किया गया।
मुंबई, 17 जुलाई बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 548 अंक उछलकर 37,000 अंक के स्तर को लांघकर 37,020.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआई बैंक और एचयूल में अच्छी तेजी के साथ बाजार में यह उछाल दर्ज किया गया।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरू से ही बढ़त में रहा और अंत में 548.46 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 37,020.14 अंक पर बंद हुआ।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.75 यानी 1.51 प्रतिशत उछलकर 10,901.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में ओएनजीसी रही। इसमें 5.52 प्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।
दूसरी तरफ टीसीएस, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गयी।
कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले शेयर केंद्रित लिवाली से बाजार में मजबूती आयी।
चीन का शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल लाभ में रहे जबकि जापान का टोक्यो बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
यूरोप में शुरूआती कारोबार में जर्मनी और ब्रिटेन के बाजारों में तेजी रही जबकि फ्रांस में गिरावट दर्ज की गयी।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.97 प्रतिशत टूटकर 42.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 75.02 पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

