जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,100 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चौतरफा खरीदारी और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई। कोविड-19 वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद से निवेशकों का विश्वास बढ़ा।
मुंबई, 21 जुलाई चौतरफा खरीदारी और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई। कोविड-19 वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद से निवेशकों का विश्वास बढ़ा।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,923.38 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 462.77 अंक या 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,881.76 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 136.35 अंक या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,158.55 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक तेजी वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.
दूसरी ओर बजाज फिनसर्व और आईटीसी में गिरावट देखने को मिली।
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 398.85 अंक या 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,418.99 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 120.50 अंक या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 11,022.20 पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,709.97 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

