जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 486 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,100 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 485.98 अंक चढ़ गया।
मुंबई, 18 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के चलते सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 485.98 अंक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 485.98 अंक बढ़कर 54,246.76 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 126 अंक चढ़कर 16,175.20 पर था।
सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार अच्छे लाभ में कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए।
पिछले सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.63 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 53,760.78 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 110.55 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,049.20 अंक पर बंद हुआ था।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,649.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

