एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,200 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के रूख के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 448.68 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,200 के पार

मुंबई, आठ जुलाई वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के रूख के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 448.68 अंक चढ़ गया। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 448.68 अंक बढ़कर 54,627.14 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 142.6 अंक चढ़कर 16,275.50 पर था।

सेंसेक्स में लार्सन एंड टुब्रो, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और टाइटन में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को लाभ के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,178.46 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.10 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 16,132.90 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 925.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).