जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 354 अंक चढ़ा, निफ्टी 88 अंक मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 354 अंक चढ़ गया। बैंक शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।
मुंबई, 28 अगस्त शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 354 अंक चढ़ गया। बैंक शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 39,579.58 अंक के उच्चस्तर तक गया। अंत में यह 353.84 अंक या 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,467.31 अंक पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.35 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,647.60 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत चढ़ गया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।
यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1365 नए केस, 11 लोगों की मौत: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इन्फोसिस, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आई।
कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष पीसीजी शोध संजीव जरबड़े ने कहा कि तेजी से आर्थिक पुनरोद्धार तथा वित्तीय और मौद्रिक मोर्चे पर अतिरिक्त समर्थन की उम्मीद से बाजार में बढ़त कायम रही।
उन्होंने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से भी बाजार की धारणा मजबूत हुई।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,164.32 करोड़ रुपये की लिवाली की। रुपये में जोरदार बढ़त से निवेशकों की धारणा बेहतर हुई। रुपया 43 पैसे की बढ़त के साथ 73.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल ने कहा है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति पर अधिक उदार रुख अपनाएगा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।
इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 45.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

