जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 309.91अंक चढ़ा; निफ्टी 16,700 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में मिलेजुले रूख और आईटी कंपनियों में भारी लिवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।
मुंबई, 14 मार्च एशियाई बाजारों में मिलेजुले रूख और आईटी कंपनियों में भारी लिवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।
शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309.91 अंक चढ़कर 55,860.21 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 72.1 अंक की बढ़त के साथ 16,702.55 पर आ गया।
सेंसेक्स में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे।
दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर नुकसान में थे।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के अंत में 85.91 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.550.30 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 35.55 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 16,630.45 अंक पर बंद हुआ था।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.73 प्रतिशत गिरकर 109.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,263.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

