एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, जल्द ही बढ़त गंवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित रुझानों के असर में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही गंवा दी।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक चढ़ा, जल्द ही बढ़त गंवाई

मुंबई, एक जून एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित रुझानों के असर में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही गंवा दी।

तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स कारोबार शुरू होते ही 225.05 अंक चढ़कर 55,791.49 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 64.65 अंक की बढ़त के साथ 16,649.20 अंक पर पहुंच गया।

हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों ही सूचकांकों ने अपनी यह शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.36 अंक के नुकसान के साथ 55,502.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी सिर्फ 2.20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,586.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाइटन, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा में बढ़त दर्ज की गई।

वहीं डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड, विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार को सेंसेक्स 359.33 अंक यानी 0.64 प्रतिशत नुकसान के साथ 55,566.41 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 76.85 अंक यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 16,584.55 अंक पर रहा था।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के सूचकांकों में गिरावट देखी जा रही है जबकि टोक्यो का सूचकांक बढ़त दर्शा रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.96 प्रतिशत चढ़कर 122.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

वहीं विदेशी निवेशकों का घरेलू शेयर बाजारों से निकासी की सिलसिला जारी है। स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1003.56 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).