एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,800 के पार

मुंबई, 17 जुलाई प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स 217.95 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,689.63 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी बोले- 10 अगस्त तक देश में होंगे कोरोना के 20 लाख से ज्यादा केस, महामारी रोकने के ठोस कदम उठाए सरकार.

इसी तरह एनएसई निफ्टी 71.50 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 10,811.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन देख सकेंगे दर्शक.

दूसरी ओर इंफोसिस, टीसीएस, एमएंडएम और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 419.87 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 36,471.68 पर और निफ्टी 121.75 अंक या 1.15 प्रतिशत बढ़कर 1039.9.95 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सकल आधार पर 1,091.08 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

कारोबारियों के मुताबिक कुछ चुनिंदा शेयरों में सकारात्मक आय रिपोर्ट के कारण खरीद हुई, हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सतर्कता भी बरती जा रही है।

इस बीच हांगकांक और सियोल के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो लाल रंग में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).