Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,300 अंक के पार
एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला. साथ ही वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था.
मुंबई, 11 अगस्त : एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला. साथ ही वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 149.24 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,703.90 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 46.95 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,327.05 अंक पर था.
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया. एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 257 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,300 अंक के पार निकला
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 151.81 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 21.85 अंक के लाभ या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,280.10 अंक पर रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

