जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रूझानों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई।
मुंबई, 31 अक्टूबर मजबूत वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 563.09 अंक चढ़कर 60,522.94 पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 161.55 अंक बढ़कर 17,948.35 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, मारुति, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि शंघाई कमजोर था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए।
शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक या 0.34 प्रतिशत चढ़कर 59,959.85 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 49.85 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 17,786.80 पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 95.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

