एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी कमजोरी के साथ खुले, बाद में चढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशिया के ज्यादातर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ खुले। हालांकि कुछ देर बाद में बाजार में तेजी आ गई।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी कमजोरी के साथ खुले, बाद में चढ़े

मुंबई, 21 जुलाई एशिया के ज्यादातर बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों मानक सूचकांक गिरावट के साथ खुले। हालांकि कुछ देर बाद में बाजार में तेजी आ गई।

तीस शेयरों वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 126.78 अंक गिरकर 55,270.75 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 36.95 अंक कमजोर होकर 16,483.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि, बाद में बाजार में सुधार आया और सेंसेक्स 56.67 चढ़कर 55,454.20 अंक पर आ गया वहीं निफ्टी 22.50 अंक की बढ़त के साथ 16,543.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में से विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।

वहीं इंडसइंड बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर बढ़त पर रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल का सूचकांक बढ़त पर रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 629.91 अंक यानी 1.15 प्रतिशत उछलकर 55,397.53 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 180.30 अंक यानी 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर 16,520.85 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत गिरकर 106.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 1,780.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).