एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेज गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट हुई और इस दौरान सेंसेक्स 826 अंक टूट गया।

जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेज गिरावट

मुंबई, 10 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट हुई और इस दौरान सेंसेक्स 826 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 825.61 अंक गिरकर 57,365.68 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 249.95 अंक गिरकर 17,064.70 पर आ गया।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, पावर ग्रिड बढ़त दर्ज करने वाला अकेला शेयर था।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

शुक्रवार को सेंसेक्स 30.81 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 58,191.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 17.15 अंक या 0.10 फीसदी टूटकर 17,314.65 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 97.05 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,250.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).