जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रूझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।
मुंबई, 12 दिसंबर वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 495.53 अंक गिरकर 61,686.14 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 147.15 अंक टूटकर 18,349.45 पर था।
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर, आईटीसी और डॉ. रेड्डीज में बढ़त हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को नुकसान में बंद हुए थे।
पिछले कारोबारी सत्र में, शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 389.01 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 62,181.67 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 112.75 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,496.60 अंक पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 76.64 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रुप से 158.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

