एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तीन सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी में तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, चार जून वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तीन सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 230.17 अंक चढ़कर 80,967.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 24,612.75 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,853.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).