जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में भी गिरावट का रुख रहा।
मुंबई, 18 जून शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिर गया। निफ्टी में भी गिरावट का रुख रहा।
बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 33,371.52 अंक पर खुला। बाद में यह सुबह के कारोबार में 52.46 अंक यानी 0.16 प्रतिशत टूटकर 33,455.46 अंक पर रहा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,867.70 अंक पर रहा।
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 33,507.92 अंक और निफ्टी 9,881.15 अंक पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव, कोविड-19 के संक्रमितों की बढ़ती संख्या और विदेशी पूंजी की निकासी का असर बाजार पर पड़ा है।
आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 486.62 करोड़ रुपये की निकासी की।
देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 3.66 लाख से अधिक हो चुकी है। जबकि इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 12,237 पहुंच गया है। दुनियाभर में इससे संक्रमितों का आंकड़ा 83.31 लाख हो चुका है।
इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.71 प्रतिशत टूटकर 40.42 डॉलर प्रति बैरल रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

