जरुरी जानकारी | अंतिम आधे घंटे में बिकवाली से सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, 311 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट रही। कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से शुरुआती बढ़त जाती रही और बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
मुंबई, 25 अगस्त शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट रही। कारोबार के अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से शुरुआती बढ़त जाती रही और बीएसई सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक सौदों के निपटान के अंतिम दिन आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान लगभग पूरे समय लाभ में रहा। लेकिन अंतिम आधे घंटे में तेज बिकवाली से से यह 310.71 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,774.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,484.35 अंक तक गया और नीचे में 58,666.41 अंक तक आया।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 17,522.45 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, डॉ. रेड्डीज तथा टाइटन लाभ में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत चढ़कर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 23.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

