एजेंसी न्यूज

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा अंक का उछाल

रिजर्व बैंक द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया.

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा अंक का उछाल
भारतीय रिजर्व बैंक (Photo Credits- Twitter)

मुंबई, 8 अक्टूबर: रिजर्व बैंक द्वारा अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया.30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60,200 का आंकड़े दोबारा छूने के बाद, 524 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.83 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 149.45 अंक या 0.84 प्रतिशत चढ़कर 17,939.80 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में टाटा स्टील के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले शेयर रहे.  इसके बाद इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो के शेयरों का स्थान रहा.दूसरी ओर, एचयूएल, एनटीपीसी, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयरों को नुकसान हुआ.यह भी पढ़े: भारतीय रिजर्व बैंक आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान प्रमुख उधार दरों को बनाए रखेगा। ... - Latest Tweet by IANS Hindi

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है.  कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने के साथ केंद्रीय बैंक ने अपने नरम रुख को बनाए रखा है.यह लगातार आठवीं बार है जब रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने यथास्थिति बनाए रखी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).