सेंसेक्स 606 अंक उछलकर, निफ्टी 9,500 अंक के पार बंद
ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
मुंबई, 29 अप्रैल वैश्विक संकेतों के उत्साहजनक रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 606 अंक की बढ़त लिए बंद हुआ तथा निफ्टी भी सुधार कर 9,500 अंक के पार बंद हुआ।
ब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स दिन में 783.07 अंक तक चढ़ गया था। बाद में 605.64 अंक यानी 1.89 प्रतिशत बढ़कर 32,720.16 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह एनएसई निफ्टी 172.45 अंक यानी 1.84 प्रतिशत सुधरकर 9,553.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में एचडीएफसी सबसे अधिक लाभ में रहा। यह शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस के शेयर भी लाभ में रहे।
वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर नरम रहे।
आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च (आधारभूत) विभाग के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा से पहले एशियायी बाजारों में तेजी के संकेतों से निवेशकों ने लिवाली बढ़ा दी थी।
शंघाई, हांगकांग और सियोल जैसे प्रमुख एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
यूरोपीय शेयर बाजारों में भी प्रारंभिक दौर में तेजी का रुख देखा गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 2.99 प्रतिशत बढ़कर 23.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
आरंभिक सूचना के आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे की बढ़त के साथ 75.66 पर बंद हुआ।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 2.17 लाख के पार पहंच गयी है। भारत में 1,007 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

