जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में तेजी से सेंसेक्स 632 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ इन्फोसिस और बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
मुंबई, 27 मई वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ इन्फोसिस और बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 684.1 अंक चढ़कर 54,936.63 तक पहुंच गया था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त लेकर बंद हुए।
वहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट समेत दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की सकरात्मक रुख के साथ बंद हुआ।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी क रुख था।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में तेजी तथा अमेरिका में अनुकूल खुदरा आय के बीच निवेशकों ने खरीदारी की। विदेशी निवेशकों की बिकवाली में गिरावट से घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिली।’’
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत चढ़कर 118.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों में बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,597.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

