जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊचाइयों पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक रुझानों और घरेलू आर्थिक संकेतकों में सुधार के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नई ऊचाइयों पर पहुंच गए।
मुंबई, 16 दिसंबर सकारात्मक वैश्विक रुझानों और घरेलू आर्थिक संकेतकों में सुधार के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी नई ऊचाइयों पर पहुंच गए।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 288.55 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 46,551.72 पर था, जबकि निफ्टी 82.70 अंक या 0.61 प्रतिशत चढ़कर 13,650.55 अंक पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक अपनी सर्वकालिक ऊंचाइयों पर थे।
सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी और एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयर थे।
दूसरी तरफ एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचयूएल, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक आर्थिक संकेतकों और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझानों के चलते भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बने हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

