जरुरी जानकारी | अंतिम घंटे की लिवाली से सेंसेक्स में 34 अंक की मामूली बढ़त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 34 अंक के मामूली लाभ में रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन और ऊर्जा शेयरों में अंतिम घंटे की लिवाली से बाजार में तेजी रही।
मुंबई, 13 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 34 अंक के मामूली लाभ में रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों, वाहन और ऊर्जा शेयरों में अंतिम घंटे की लिवाली से बाजार में तेजी रही।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.57 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,584.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 450.47 अंक तक लुढ़क गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन और टाटा स्टील प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.04 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 76.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 377.50 अंक तथा निफ्टी 90.70 अंक नुकसान में रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

