जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार मे 503 अंक चढ़ा, निफ्टी 144 अंक मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया।
मुंबई, 12 मार्च वित्तीय और आईटी कंपनियों के शेयरों में बढ़त तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503.28 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,782.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 144.35 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,319.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। ओएनजीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.03 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ से 15,174.80 अंक पर रहा था।
बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाजार बंद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

