एजेंसी न्यूज

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी 18,400 के नीचे

टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिर गया. शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 209.46 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,506.59 पर कारोबार कर रहा था.

Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी 18,400 के नीचे
बीएसई (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अक्टूबर : टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिर गया. शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 209.46 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,506.59 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 85.45 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,333.30 पर था. सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक का स्थान रहा.

दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे. पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,716.05 पर और निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,418.75 पर बंद हुआ था. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 505.79 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पालघर जिले में पानी के टैंकर और स्कूटर में टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक हर चरम पर मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है. एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल नुकसान में चल रहा था. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 84.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).