एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 17,700 के स्तर पर पहुंचा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी के दोनों शेयरों और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों के नुकसान में जाने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक से अधिक टूट गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 17,700 के स्तर पर पहुंचा
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 7 अप्रैल : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी के दोनों शेयरों और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों के नुकसान में जाने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354 अंक से अधिक टूट गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 354.54 अंक की गिरावट के साथ 59,255.87 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 91.35 अंक गिरकर 17,716.30 पर आ गया.

सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाइटन, विप्रो, टीसीएस, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और सन फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 566.09 अंक यानी 0.94 प्रतिशत का गोता लगाकर 59,610.41 अंक पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स 1,100 अंक से अधिक चढ़ा, एचडीएफसी के दोनों शेयरों में उछाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 149.75 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,807.65 अंक पर बंद हुआ था.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.71 प्रतिशत बढ़कर 102.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,279.97 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).