एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 208 अंक और टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 208 अंक और टूटा

मुंबई, छह दिसंबर वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 208.24 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,626.36 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 444.53 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.30 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,642.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, डॉ. रेड्डीज, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और नेस्ले शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को नुकसान में रहा था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,139.07 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).