जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली से सेंसेक्स 78 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 78 अंक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने के बीच आईटी और बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट रही।
मुंबई, 26 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 78 अंक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने के बीच आईटी और बैंक शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट रही।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 78.22 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,945.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 158.06 अंक लुढ़क गया था। सेंसेक्स के 14 शेयर नुकसान में जबकि 16 लाभ में रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.85 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,664.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में सोमवार को तेजी रही थी।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,333.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

