जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक रुख, विदेशी कोषों की निकासी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।
मुंबई, चार अक्टूबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 533.13 अंक टूटकर 64,978.97 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153.35 अंक के नुकसान से 19,375.40 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में थे।
वहीं नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,034.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

