एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स 143 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 143 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।

जरुरी जानकारी | विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स 143 अंक टूटा

मुंबई, नौ नवंबर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी जारी रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 143 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.41 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,832.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 206.85 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.20 के नुकसान के साथ 19,395.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के अनुरूप भारतीय बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है और निफ्टी सूचकांक 19,500 के प्रमुख स्तर से ऊपर नहीं जा पा रहा है। एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की बिकवाली कम हुई है लेकिन ऊंची ब्याज दर और वैश्विक नरमी की चिंताओं के कारण पूंजी प्रवाह हल्का बना हुआ है।’’

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 33.21 अंक और निफ्टी 36.80 अंक मजबूत हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).