एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 11,900 से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक गिरावट हुई और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसे शेयरों में खासतौर से बिकवाली देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 11,900 से नीचे आया

मुंबई, 14 अक्टूबर वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक गिरावट हुई और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसे शेयरों में खासतौर से बिकवाली देखने को मिली।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई इंडेक्स 214.94 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,410.57 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 77.05 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 11,857.45 पर था।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: राम गोपाल यादव होंगे यूपी राज्यसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो में तेजी देखने को मिली।

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 31.71 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 40,625.51 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 3.55 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 11,934.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 832.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).