जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 66 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले, पर मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाद में नुकसान में आ गए। पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।
मुंबई, पांच जुलाई स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले, पर मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाद में नुकसान में आ गए। पिछले कुछ सत्रों से शेयर बाजार लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 44.19 अंक की बढ़त के साथ 65,523.24 अंक पर खुला। बाद में यह 105.28 अंक की बढ़त के साथ 65,584.33 अंक पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.4 अंक की तेजी के साथ 19,409.40 अंक पर खुला और बाद में 32.6 अंक की बढ़त के साथ 19,421.60 अंक पर पहुंच गया।
हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी अपनी शुरुआत बढ़त को कायम नहीं रख पाए। बाद में सेंसेक्स 65.60 अंक के नुकसान के साथ 65,413.45 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 16 अंक के नुकसान से 19,373 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, मारुति, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बंद रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

