जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से सेंसेक्स 317 अंक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 317 अंक नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
मुंबई, 17 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 317 अंक नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 316.94 अंक यानी 0.52 प्रतिशत गिरावट के साथ 61,002.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 508.84 अंक तक नीचे चला गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,944.20 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स शेयरों में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और रिलायंस शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान में रहा था।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार को दिशा देने वाले कारणों का अभाव रहा। ऐसे में वैश्विक रुख ने ही बाजार पर असर डाला। अमेरिकी बाजार को उम्मीद से अधिक मुद्रास्फीति का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोजगार बाजार में मजबूती है।"
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में उत्पादक कीमत सूचकांक (पीपीआई) 6.0 प्रतिशत रहा। जबकि उम्मीद 5.4 प्रतिशत की थी। यह बताता है कि ब्याज दर अभी चरम पर नहीं पहुंची है और कुछ समय तक ऊंची बनी रहेगी।’’
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,570.62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

