एजेंसी न्यूज

Share Bazaar Update: सेंसेक्स ने 850 अंक से अधिक का गोता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया।

Share Bazaar Update: सेंसेक्स ने 850 अंक से अधिक का गोता लगाया
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, चार मार्च रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बीच शुक्रवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 850 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 851.99 अंक की गिरावट के साथ 54,250.69 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 185.60 अंक की गिरावट के साथ 16,312.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में शुरुआती कारेाबार में एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, विप्रो, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में थे जिनमें 4.51 फीसदी तक की गिरावट आई।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,102.68 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 107.90 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,498.05 पर बंद हुआ।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 1.53 फीसदी बढ़कर 112.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,644.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).