जरुरी जानकारी | सेंसेक्स पहली बार 76,000 अंक के पार, निफ्टी सर्वकालिक शिखर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 अंक को पार गया। एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

मुंबई, 27 मई बीएसई सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 76,000 अंक को पार गया। एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

दोपहर के कारोबार के दौरान 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 599.29 अंक चढ़कर 76,009.68 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 153.7 अंक बढ़कर 23,110.80 के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। विप्रो, एनटीपीसी, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\