जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 65,000 के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 449 अंक से अधिक उछलकर 65,000 अंक के ऊपर पहुंच गया।
मुंबई, तीन जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 449 अंक से अधिक उछलकर 65,000 अंक के ऊपर पहुंच गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 449.46 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,168.02 अंक पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,318 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

