जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में दो दिन से जारी तेजी पर विराम; सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को मामूली 18.82 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।
मुंबई, छह जुलाई उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को मामूली 18.82 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,861.18 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.10 अंक यानी 0.1 प्रतिशत टूटकर 15,818.25 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टेक महिंद्रा का शेयर रहा। इसके अलावा टीसीएस, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और इन्फोसिस में भी गिरावट दर्ज की गयी।
दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में जबकि सोल और तोक्यो लाभ में रहें।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।
इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 24 पैसे टूटकर 74.55 पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़त के साथ 77.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 338.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

