Sensex Update: सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के पार
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक बढ़ा.
मुंबई, 28 दिसंबर : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक बढ़ा. इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 320.31 अंक या 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 57,740.55 पर पहुंच गया. इसी तरह निफ्टी 94.70 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 17,180.95 पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई. इसके अलावा टेक महिंद्रा, एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और पावरग्रिड भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर सिर्फ डॉ रेड्डीज लाल निशान में था. पिछले सत्र में सेंसेक्स 295.93 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 57,420.24 पर और निफ्टी 82.50 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 17,086.25 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: बैंक, IT कंपनियों के शेयरों में तेजी से 296 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,038.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 78.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

