एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा

यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 56,721 पर पहुंच गया.

Sensex Update: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़ा
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 15 फरवरी : यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 56,721 पर पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.61 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,612.07 अंक पर आ गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128 अंक या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,970.80 अंक पर कारोबार कर रहा था.

एचयूएल, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस जैसे कंपनियों के शेयरों में 1.5 प्रतिशत की तेजी से सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार के दौरान मजबूती देखी गई. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव से शेयर बाजार, बॉन्ड, क्रूड, सोना बहुत ज्यादा अस्थिर हो गए हैं. ’’ यह भी पढ़ें : Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये घटा

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंका के बीच एशिया के अन्य बाजार घाटे में चल रहे है. इस बीच वैश्विक क्रूड तक बेंचमार्क ब्रेंट फ्यूचर्स मंगलवार को 0.61 फीसदी गिरकर 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).