एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक टूट गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 12 मई : नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Stock Index Sensex) बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक टूट गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 403.16 अंक या 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 48,758.65 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 112.80 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 14,737.95 पर आ गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में हुई. इसके अलावा एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान वाले शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, एलएंडटी, एसबीआई और ओएनजीसी में तेजी देखने को मिली. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 14,900 के पार

पिछले सत्र में सेंसेक्स 340.60 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 49,161.81 पर और निफ्टी 91.60 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,850.75 पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).