जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 85 अंक टूटा, निफ्टी में मामूली बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 85 अंक टूटकर 51,849.48 पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. तथा इन्फोसिस में गिरावट के साथ सेंसेक्स नीचे आया।

मुंबई, दो जून बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 85 अंक टूटकर 51,849.48 पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. तथा इन्फोसिस में गिरावट के साथ सेंसेक्स नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 85.40 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,849.48 अंक पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 15,576.20 अंक पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी को सर्वाधिक करीब 3 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी और कोटक बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और मारुति आदि लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वित्त, आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गयी। हालांकि, कारोबार की समाप्ति से पहले बिकवाली में कमी आयी।’’

अमेरिका तथा एशियाई बाजारों में कमजोर रुख का भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

नायर के अनुसार, ‘‘निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्दी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की सूची को अंतिम रूप देगी। इससे सरकारी बैंकों के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना है....।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही जबकि तोक्यो तथा सोल बढ़त में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी