Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 559 अंक टूटा, निफ्टी लुढ़ककर 16,408 के स्तर पर
विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा.
मुंबई, 7 जून : विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 559.46 अंक गिरकर 55,115.86 पर कारोबार कर रहा था. दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 161.05 अंक गिरकर 16,408.50 पर आ गया. बुधवार को आने वाली आरबीआई की नीति समीक्षा से पहले भी निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.
सेंसेक्स में टाइटन, डॉ रेड्डीज, एचयूएल, एशियन पेंट्स, नेस्ले, सन फार्मा, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी आई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और सोल में गिरावट हुई. यह भी पढ़ें : कोच्चि स्वच्छता में पिछड़ा, केरल सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए: पीयूष गोयल
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी उछलकर 120.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,397.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

