जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 422 अंक टूटा, रिलायंस के शेयर में चार प्रतिशत की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में मुनाफावसूली से बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 422 अंक टूट गया।
मुंबई, 29 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में मुनाफावसूली से बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 422 अंक टूट गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 421.82 अंक या 1.10 प्रतिशत के नुकसान से 38,071.13 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.70 अंक या 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 11,202.85 अंक पर आ गया।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत टूट गया। नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टेक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे।
वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और एसबीआई के शेयर लाभ में रहे।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों ने कुछ शेयरों में मुनाफा काटा, जिससे बाजार प्रभावित हुआ। इसके अलावा बाजार भागीदारों ने अमेरिकी के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले सतर्कता बरती।
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशक चिंतित हैं। बुधवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 15 लाख को पार कर गए। दो दिन पहले ही संक्रमण के मामले 14 लाख हुए थे। एक दिन में संक्रमण के 48,513 नए मामले आए हैं।
इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 74.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

